अतुल विश्वकर्मा बने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष
जबलपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के विभाग 'अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस' (KKC) में नियुक्तियों का विस्तार करते हुए अतुल विश्वकर्मा को जबलपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह गौरवपूर्ण नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत जी द्वारा, आदरणीय जिला अध्यक्ष श्री संजय यादव जी की विशेष अनुशंसा पर की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज के नेतृत्व में जारी इस सूची में संगठन को मजबूती देने के लिए ऊर्जावान चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।