logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनभद्र: जिलाधिकारी ने नाले निर्माण का औचक निरीक्षण किया

सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बन रहे नाले का जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का विस्तार से जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एन0डी0एस0 को निर्देश दिया कि नाले का निर्माण आगामी बरसात से पहले पूर्ण किया जाए ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से आम जनता को राहत मिल सके।

उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराने के निर्देश दिए ताकि पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने लापरवाही या मानकों की अनदेखी को अस्वीकार करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री संतपाल वर्मा, तहसीलदार सदर श्री अमित सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एन0डी0एस0 श्री रमेश चन्द्र मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

5
749 views

Comment