logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली: एनसीएल दुधिचुआ में अवैध कब्जा ताबड़तोड़ खत्म

सिंगरौली: एनसीएल दुधिचुआ सेक्टर-बी आवासीय परिसर के पास B-298 से B-302 के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश करने वालों को सुरक्षा विभाग ने रातों-रात ध्वस्त कर दिया। भू-माफियाओं द्वारा जाली के तार लगाकर जमीन घेरने की सूचना मिलते ही दुधिचुआ प्रबंधन और सुरक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कब्जे को मिनटों में खत्म कर जमीन को मुक्त कराया।

सुरक्षा विभाग की इस फुर्तीली कार्रवाई से कब्जा करने वालों को संभलने का मौका नहीं मिला और कॉलोनी में लोग इस कदम की प्रशंसा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा विभाग लगातार कॉलोनी और एनसीएल की खाली जमीनों पर नजर रखे हुए है और अब कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत मिला है। दुधिचुआ प्रबंधन और सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई को पूरे क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

0
77 views

Comment