पीथमपुर में विशेष नाला-नाली सफाई अभियान तेज, वर्षा पूर्व व्यापक तैयारियांस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट स्थान का लक्ष्य
नगर पालिका परिषद पीथमपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को दृष्टिगत रखते हुए शहर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को गति दी जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेवंती सुरेश पटेल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वच्छता दल शहर को स्वच्छता में अग्रणी स्थान दिलाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
*स्वच्छता प्रबंधन में निरंतर सुधार*
शहर में प्रतिदिन 43 कचरा वाहनों के माध्यम से घर-घर से कचरा संग्रहण किया जा रहा है, जिसमें गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक एवं जैविक अपशिष्ट का पृथक्करण सुनिश्चित किया जा रहा है। एकत्रित कचरे का वैज्ञानिक तरीके से वार्ड क्रमांक 01 स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में निपटान किया जा रहा है।
*विशेष सफाई अभियान एवं वार्ड स्तर पर कार्यवाही*
नगर के सभी वार्डों में प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दोपहर पश्चात सायंकालीन दलेल के माध्यम से सफाई कार्य कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सड़कों, गलियों एवं बैकलेन की नियमित सफाई के साथ-साथ निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट को पृथक एकत्रित कर उसके उचित निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
*मलजल प्रबंधन एवं FSTP संचालन*
सेप्टिक टैंकों से मलजल का संग्रहण विशेष वाहनों के माध्यम से कर वार्ड क्रमांक 23 मोतीनगर सागौर स्थित FSTP (Faecal Sludge Treatment Plant) में भेजा जा रहा है, जहां इसका वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जाता है। इससे पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता मानकों को बनाए रखने में सहायता मिल रही है। उपचारित जल का उपयोग निकाय के उद्यानों, सड़क सफाई और निर्माण कार्यों में किया जाता है। वही निर्मित खाद को किसानों को बेचा और स्वयं के उद्यानों में जैविक खेती हेतु उपयोग किया जा रहा है।
*वर्षा पूर्व नाला-नाली सफाई अभियान*
आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रमुख एवं आंतरिक नालों-नालियों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यह कार्य जेसीबी मशीनों एवं मानव बल के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिससे जलभराव एवं गंदगी की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके।
*सौंदर्यीकरण एवं नवाचार गतिविधियां*
शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से वॉल पेंटिंग, प्रमुख स्थानों का सौंदर्यीकरण, बैकलेन सुधार, CTU (कम्युनिटी टॉयलेट यूनिट) का नियमित रखरखाव, सार्वजनिक शौचालयों का FACES मानकों के अनुसार संचालन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त वेस्ट टू वंडर पहल के तहत अनुपयोगी सामग्री से आकर्षक संरचनाएं बनाई जा रही हैं, वहीं RRR (Reduce, Reuse, Recycle) सेंटरों के माध्यम से कचरे के पुन: उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
*प्लास्टिक प्रतिबंध एवं जनजागरूकता अभियान*
नगर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं अमानक पॉलीथीन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनजागरूकता के साथ-साथ जब्ती एवं चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। नागरिकों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु IEC गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।
*स्वास्थ्य परीक्षण एवं सफाई मित्रों का सशक्तिकरण*
स्वच्छता कार्य में लगे सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं उनके कार्यस्थल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन कर कर्मचारियों की क्षमता वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है।
*नागरिक सहभागिता एवं फीडबैक पर जोर*
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर फीडबैक लिया जा रहा है तथा नागरिकों को स्वच्छता एप/प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी राय देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
*जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का सहयोग*
इस पूरे अभियान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अपील के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी मध्यप्रदेश शासन, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संस्थाएं एवं आम नागरिक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सभी के संयुक्त प्रयासों से पीथमपुर को स्वच्छता में उत्कृष्ट स्थान दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
*अपील*
नगर पालिका परिषद पीथमपुर द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे कचरा पृथक्करण अपनाएं, स्वच्छता नियमों का पालन करें एवं स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाकर अपने शहर को देश के स्वच्छतम शहरों में शामिल कराने में अपना सहयोग प्रदान कर