logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई से बड़ी खबर

सम्राट अशोक महान की प्रतिमा को जिला हरदोई के एक प्रमुख चौराहे से सुंदरीकरण के नाम पर हटाए जाने से समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि सम्राट अशोक महान केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली संस्कृति, शांति, न्याय और एकता के प्रतीक हैं।
स्थानीय नागरिकों और समाज के बुद्धिजीवियों ने इस कदम को समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताया है। लोगों का कहना है कि जिस महापुरुष ने पूरे विश्व को शांति और मानवता का संदेश दिया, उनकी प्रतिमा हटाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित किया जाए तथा भविष्य में ऐसे निर्णय लेते समय जनभावनाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

549 views

Comment
  • Sandeep Kumar Shastri

    Nice Coverage