logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्व डीजीपी आनंद लाल बैनर्जी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
ब्यूरो चीफ: संदीप शास्त्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) आनंद लाल बैनर्जी का देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे सहित प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

वर्ष 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे आनंद लाल बैनर्जी अपनी सादगी, मृदुभाषी स्वभाव और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। अपने लंबे प्रशासनिक कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक और प्रशासनिक विषयों पर सक्रिय रूप से अपनी राय रखते थे। उनके सहयोगी अधिकारियों और जानने वालों ने उन्हें एक संवेदनशील, अनुशासित और कर्मठ अधिकारी बताया।

उनके निधन पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

13
377 views

Comment