logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा: व्यौहारी एसडीएम कार्यालय में रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

रीवा: लोकायुक्त पुलिस ने शहडोल जिले के व्यौहारी एसडीएम कार्यालय में छापेमारी कर एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी कर्मचारी ने भूमि विवाद से संबंधित अपील आदेश की प्रति देने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 15 हजार रुपये उसने ले लिए।

निपानिया पपौध निवासी सुरेश कुमार जायसवाल ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि उनकी पत्नी अंकेता जायसवाल के नाम खरीदी गई भूमि से जुड़े विवाद पर एसडीएम कार्यालय व्यौहारी में अपील दायर की गई थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और जब आरोपी 15 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था, तब उसे दबोच लिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व लोकायुक्त टीम के एस. राम मरावी ने किया।

पकड़े गए बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई ने प्रशासनिक महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख का संदेश दिया है।

0
286 views

Comment