झारखंड में आरिफ अंसारी की लिंचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: पुलिस ने आरिफ अंसारी की लिंचिंग मामले में दो मुख्य आरोपियों हर्ष पांडे और दिव्यांश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के तहत आरोपी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
उसी मामले में तीन पुलिस अधिकारियों थाने के प्रभारी पुष्प राज कुमार, सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार और एएसआई संजय कुमार मंडल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इन अधिकारियों पर पक्षपात करने और जख्मी आरिफ को बिना उचित इलाज के जेल में डालने का आरोप है। पुलिस विभाग ने इस मामले में सख्त कदम उठाए हैं।