विदेश में मृत युवक का शव वतन पहुंचा, रुश्दी मियां का प्रयास एक बार फिर लाया रंग
रुदौली(अयोध्या)।
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा मेहंदी निवासी गंगादीन लोधी की दुबई में हुई मौत के बाद गहरे सदमे में डूबे परिवार को आखिरकार बड़ी राहत मिली। पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां के लगातार प्रयासों से करीब एक माह बाद गंगादीन लोधी का पार्थिव शरीर भारत लाया जा सका।
विदेश में युवक की मौत की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वहीं पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने भी परिवार को आश्वस्त किया कि किसी भी हाल में शव को वतन वापस लाया जाएगा।
दुबई में कानूनी और कागजी प्रक्रियाओं को पूरा कराने के लिए लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा गया। कई स्तरों पर प्रयासों के बाद पार्थिव शरीर को भारत भेजने की अनुमति मिल सकी। पूर्व मंत्री रुश्दी मियां स्वयं अपने साथियों के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और पार्थिव शरीर को रिसीव कर सम्मानपूर्वक गांव भिजवाया।
गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
गौरतलब है कि इससे पहले भी रुश्दी मियां ने सऊदी अरब में मृत रुदौली क्षेत्र के सुरेंद्र लोधी का शव भारत मंगवाकर परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। लगातार दूसरी बार विदेश में मृत लोगों के शव वतन पहुंचाने की इस मानवीय पहल से क्षेत्र में उनकी संवेदनशील और मददगार छवि और मजबूत ह