logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बलिया: उभाँव कांड में पीड़िता ने जांच अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए

बलिया: उभाँव कांड में पीड़िता ने पुलिस जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़िता ने सीओ रसड़ा, एसओ उभाँव और पूर्व कोतवाल बलिया पर दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष संजय शुक्ला का नाम केस से हटाने के लिए लगातार धमकी भरे फोन आए और धमकाने वालों की कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है।

इस मामले में उभाँव कांड के आरोपी क्राइम इंस्पेक्टर को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर न्याय की उम्मीद खत्म होने की बात कही और हाईकोर्ट व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। जांच प्रक्रिया पर उठे सवाल और पीड़िता के आरोपों ने पूरे सिस्टम को चुनौती दी है।

1
402 views

Comment