जयपुर : नाई की थड़ी मेन रोड पर बिजली कनेक्शन डीपी क्षतिग्रस्त
जयपुर : कुंडा आमेर पावर हाउस के तहत नाई की थड़ी मेन रोड अशरफ कॉलोनी क्षेत्र में एक साल से बिजली कनेक्शन डीपी पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों ने बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं होने की बात कही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान इस क्षतिग्रस्त डीपी से धुआं निकलता है, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। गत दिनों इसी कारण एक बच्ची भी घायल हो चुकी है, जिससे इलाके में समस्या की गंभीरता और बढ़ गई है।