कोलकाता में TMC कार्यकर्ता ने सुवेन्दु अधिकारी के PA की हत्या
कोलकाता: मध्यमग्राम में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यकर्ता ने भाजपा से मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार सुवेन्दु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रकांत रथ की गोली मारकर हत्या कर दी। चंद्रकांत रथ लंबे समय से सुवेन्दु अधिकारी के PA के रूप में कार्यरत थे। हमलावर ने गाड़ी को ओवरटेक कर पॉइंट ब्लैंक रेंज से ताबड़तोड़ चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। सुवेन्दु अधिकारी ने इसे धर्मयुद्ध करार दिया और TMC को कौरवों से तुलना करते हुए पश्चिम बंगाल और वहां के हिंदुओं को सुरक्षा देने की बात कही। उन्होंने TMC के कुछ नेताओं का नाम लेते हुए उनकी आलोचना की और जनता के समर्थन का भी दावा किया। इस घटना ने राज्य की राजनीतिक परिस्थिति को और जटिल कर दिया है।