logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टोहाना पुलिस ने हेरोइन तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की

टोहाना: फतेहाबाद पुलिस के विशेष अभियान के तहत थाना शहर टोहाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में अजय कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.57 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। यह कार्रवाई भुना रोड पर नाकाबंदी के दौरान हुई, जहां पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर युवक को रंगे हाथों दबोचा।

थाना प्रभारी निरिक्षक कुलदीप ने बताया कि आरोपी अजय कुमार के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ के बाद मुख्य सप्लायर राजन को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

0
136 views

Comment