सुबह की बड़ी और सत्यापित खबरें | 7 मई 2026
पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी ने 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ समारोह की घोषणा की है।
कोलकाता: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की गोली मारकर हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शुभेंदु अधिकारी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पश्चिम बंगाल: चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को बेंगलुरु में आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
पटना: बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी। शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि कानून बनाना संसद का अधिकार है।
भारत सुरक्षा: देश में पहली बार बड़े स्तर पर विशेष ड्रोन फोर्स तैयार करने की योजना पर काम तेज। BSF और ITBP में भी आधुनिक ड्रोन यूनिट बनाई जाएंगी।
हमीरपुर: यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा। कई लोग नदी में डूबे, राहत और बचाव कार्य जारी।
मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में तेज गर्मी बढ़ने की संभावना, वहीं कुछ राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी।
IPL: हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया। क्लासन और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी टीम की जीत में अहम रहीl