logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऐलनाबाद के परविंदर सिंह ने माईगव क्विज़ पोर्टल पर 1 लाख से अधिक अंक हासिल किए

ऐलनाबाद : भारत सरकार के MyGov Quiz Portal पर ऐलनाबाद निवासी परविंदर सिंह ने 1 लाख 10 हजार से अधिक क्विज़ पॉइंट प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें “Change Maker” बैज भी प्रदान किया गया है। परविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप क्विज, डॉ. भीमराव अंबेडकर जीवन एवं योगदान क्विज, परीक्षा योद्धा क्विज सहित कई सरकारी ऑनलाइन क्विज़ और जागरूकता अभियानों में भाग लेकर यह मुकाम प्राप्त किया है।

परविंदर सिंह ने बताया कि MyGov पोर्टल के माध्यम से देश की सरकारी योजनाओं, इतिहास, संविधान, शिक्षा और सामाजिक विषयों की जानकारी प्राप्त होती है। प्रत्येक प्रतियोगिता के बाद डिजिटल प्रमाण पत्र भी मिलता है, जो भविष्य में उपयोगी है। क्षेत्र के लोगों ने परविंदर सिंह की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और युवाओं को ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में भाग लेने की प्रेरणा दी।

0
90 views

Comment