logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खागा रेप कांड का मुख्य आरोपी बबलू सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

फतेहपुर _खागा क्षेत्र में चर्चित रेप कांड के वांछित आरोपी बबलू सिंह को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार थाना खागा, हथगांव, थरियांव एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान थाना खागा क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में आरोपी की घेराबंदी की गई। इसी दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू सिंह पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह निवासी गढ़ी कस्बा थाना खागा जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, चार खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी थाना खागा पर दर्ज मुकदमा संख्या 115/26 में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ धारा 70(1), 3(5), 74, 130, 308(2), 352, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 66(E) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज पुलिस जोन के अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच जारी है।

5
191 views

Comment