श्योपुर: नेशनल लोक अदालत प्रचार हेतु जागरूकता रथ व बाईक रैली
श्योपुर: माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु जागरूकता रथ एवं बाईक रैली आयोजित की गई। इस रैली का शुभारंभ जिला न्यायालय परिसर से माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कपिल मेहता ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
रैली न्यायालय परिसर से शुरू होकर जयस्तभ, गुलम्बर सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर यातायात पुलिस थाने पर समाप्त हुई। इसमें यातायात विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, पैरालीगल वालंटियर्स, लीगल एड डिफेंस काउंसेल्स एवं ग्रामीण स्वालंबन समिति श्योपुर के सदस्य शामिल हुए। शुभारंभ अवसर पर समस्त माननीय न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव जिला अभिभाषक संघ, विद्युत विभाग के अधिकारी, यातायात विभाग, पुलिस विभाग के कर्मी, पैरालीगल वालंटियर्स, नगरपालिका कर्मचारी एवं पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।