logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना : शनि मेले की तैयारियाँ 10 मई तक पूरी करें - कलेक्टर लोकेश जांगिड़

मुरैना : आगामी 15 एवं 16 मई को आयोजित होने वाले शनि जयंती एवं शनिश्चरी अमावस्या मेले को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में शनि मंदिर सभागार में एक बैठक हुई, जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि मेले की सभी तैयारियाँ 10 मई तक पूरी होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारी समय पर अपने कार्य करें।

कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी निगरानी, तीन स्तरीय बैरिकेडिंग, तलाशी व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शनि मंदिर का स्थल निरीक्षण भी किया। नगर निगम, पीएचई, विद्युत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों को सफाई, पानी, बिजली, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग, बैरिकेडिंग, मोबाइल टॉयलेट व अन्य जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव, एसडीओपी बानमौर, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

31
1094 views

Comment