logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए

मुरैना : कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का 50 दिन के भीतर त्वरित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एल-1 अधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने तथा जमीनी स्तर पर शिकायतों का समाधान करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतें प्रारंभिक स्तर पर ही सुलझ जाएं, तो उनकी संख्या स्वतः कम होगी।



कलेक्टर ने बरसात पूर्व नालियों की सफाई, पेयजल व्यवस्था और पंचायतों की जवाबदेही पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों में नियमित समीक्षा और अनुवर्ती कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले सरपंच, सचिव एवं जीआरएस के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने गेहूं खरीदी केंद्रों की बेहतर व्यवस्था और लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निपटान पर भी जोर दिया।

32
1113 views

Comment