logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हॉर्मुज बना दुनिया का सबसे खतरनाक रास्ता!इराक दे रहा है सस्ता तेल लेकिन जान जोखिम में डालकर।

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इराक ने भारत समेत बड़े देशों को भारी छूट पर कच्चा तेल देने का ऑफर दिया है।
इराक की सरकारी कंपनी SOMO अब बसरा मीडियम और बसरा हेवी तेल पर $33 प्रति बैरल तक की छूट दे रही है।

लेकिन इसके पीछे छिपा है बड़ा खतरा।

तेल लेने की शर्त:
खरीदारों को अपने जहाज फारस की खाड़ी के अंदर भेजने होंगे, यानी उन्हें हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना पड़ेगा।

और यही रास्ता इस समय युद्ध जैसे हालात के कारण बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ता जा रहा है
जहाजों पर हमलों का डर
चालक दल की सुरक्षा खतरे में
सप्लाई चेन लगभग ठप

हालात कितने खराब?
पहले बसरा बंदरगाह से हर महीने लगभग 80 टैंकर निकलते थे
अप्रैल में केवल 2 टैंकर ही लोड हो पाए
इराक के स्टोरेज टैंक तेजी से भर रहे हैं
उत्पादन घटाने की नौबत आ चुकी है

इराक का डिस्काउंट ऑफर:
110 मई: $33.40 प्रति बैरल तक छूट
बाकी मई: $26 प्रति बैरल छूट
बसरा हेवी ग्रेड: आधिकारिक कीमत से $30 कम

भारत के लिए बड़ा संकट:
भारत अपने कुल तेल आयात का लगभग 26% इराक से खरीदता है।
फरवरी 2026 में भारत ने रिकॉर्ड 11.8 लाख बैरल प्रतिदिन तेल खरीदा था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है
क्या भारतीय कंपनियाँ सस्ते तेल के लिए अपने जहाज हॉर्मुज जैसे खतरनाक रास्ते में भेजेंगी?

सस्ता तेल लेकिन कीमत शायद बहुत भारी पड़ सकती है।

2
3123 views

Comment