logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्वालियर में समाधान समारोह-2026 शुरू, विशेष लोक अदालत 21-23 अगस्त को

ग्वालियर: न्याय को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में समाधान समारोह-2026 शुरू हो गया है। यह पहल भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा की गई है। न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत ने 22 अप्रैल को सभी उच्च न्यायालयों और विधिक सेवा प्राधिकरणों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर इस अभियान के लिए दिशा-निर्देश दिए।

उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति ग्वालियर के अनुसार यह अभियान 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ समाप्त होगा, जिसमें लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा। इसके पूर्व राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा मध्यस्थता केंद्रों में सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ और अधिकारी पक्षकारों की मदद करते हैं। इच्छुक पक्षकार 31 मई 2026 तक अपने मामले इस लोक अदालत में शामिल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वन स्टॉप सेंटर के फोन नंबर उपलब्ध हैं।

28
1105 views

Comment