logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्वालियर में आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, कई खामियां पाई गईं

ग्वालियर : जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती उपासना राय ने ग्वालियर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों में खाने-पीने की गुणवत्ता एवं वितरण में खामियां मिलीं। राधिका स्व सहायता समूह द्वारा नाका चन्द्रवदनी केंद्र संख्या 02, वार्ड 57 में मीनू के अनुसार खाना और नाश्ता नहीं दिया गया। नाश्ते में दी गई मीठी लप्सी पतली और जली हुई पाई गई जबकि मीनू में सब्जी, दाल और रोटी देने का निर्देश था।

इसी प्रकार खूबी की बजरिया (वार्ड 57) और नाका चन्द्रवदनी केंद्र संख्या 1 (वार्ड 56) में भी राधिका स्व सहायता समूह द्वारा खाना एवं नाश्ता नहीं दिया गया। नया पायगा केंद्र (वार्ड 52) में लाडली स्व सहायता समूह के द्वारा भी मीनू के अनुसार खाना एवं नाश्ता वितरण में कमी पाई गई। बंजार शाह नाला 1 केंद्र (वार्ड 49) में रामजी स्व सहायता समूह द्वारा भी मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया गया। इन सभी केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई है।

46
1153 views

Comment