logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर में प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष अनुज प्रधान मदनूकी हाउस अरेस्ट

सहारनपुर में प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष अनुज प्रधान मदनूकी को पुलिस प्रशासन ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया।

अनुज प्रधान का कहना है कि वह संगठन की एक सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देना चाहते थे। मांग यह थी कि या तो पंचायत चुनाव समय पर कराए जाएं, या फिर चुनाव होने तक वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए ताकि गांवों का विकास कार्य प्रभावित न हो।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सुबह ही उन्हें घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।

इस कार्रवाई के बाद प्रधान संगठन में नाराजगी देखने को मिल रही है।

Reporter: Rao Shokeen
Rao Digital India News

0
4130 views

Comment