मुरैना : प्राथमिक शिक्षक वीरेन्द्र कुमार जाटव निलंबित
मुरैना : जनगणना-2027 के प्रथम चरण के मकान सूचीकरण कार्य में लापरवाही के कारण प्राथमिक शिक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जाटव को निलंबित किया गया है। वे शासकीय प्राथमिक विद्यालय जाटव पुरा टेंटरा, तहसील सबलगढ़ में प्रगणक के रूप में नियुक्त थे। 01 मई से 03 मई 2026 तक अनुपस्थित पाए जाने और दूरभाष पर सम्पर्क न होने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका उत्तर नहीं मिला।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. इंदोलिया ने निलंबन की कार्यवाही की। निलंबन अवधि में श्री वीरेन्द्र कुमार जाटव का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कैलारस में नियत किया गया है, और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता बनी रहेगी। यह कार्रवाई शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता के कारण हुई है।