थरा ग्राम पंचायत ने 5 टीबी मरीजों को पोषण आहार दिया
मध्य प्रदेश : जिले की ग्राम पंचायत थरा के सरपंच श्री रसाल जाटव ने 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पांच क्षय रोगियों को गोद लेकर सिविल अस्पताल जौरा में पोषण आहार वितरित किया। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सुधार में सहयोग प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. सेमिल, श्री संदीप सेंगर सहित संबंधित स्वास्थ्य कर्मी और लाभान्वित टी.बी. रोगी भी उपस्थित थे। अभियान के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों को टीबी रोगियों के पोषण और उपचार में मदद के लिए प्रेरित किया जा रहा है।