हरियाणा के फरीदाबाद में सुसाइड की खबर....
हरियाणा के फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप करने के बाद इंटीरियर डिजाइनर ने होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। युवक मंगलवार की रात अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यहां रुका था। मगर, झगड़ा होने के बाद उसकी गर्लफ्रेंड देर रात ही चली गई थी।
बुधवार सुबह जब काफी देर तक युवक के रूम का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों ने पुलिस बुला ली। इसके बाद मास्टर की से दरवाजा खोला गया तो युवक चुन्नी से फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस के मुताबिक, यह चुन्नी उसकी गर्लफ्रेंड की ही थी।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय नजीर निवासी, गांव टीकवाली, फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक नजीर और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं। दोनों के तीन-तीन बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा था।
घटना का विवरण
मंगलवार रात गर्लफ्रेंड के संग होटल में आकर रुका: युवक नजीर के परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उन्हें पता चला कि उनका बेटा नजीर मंगलवार की रात करीब दस बजे टीकवाली गांव के पास ही स्थित लविश नाम के होटल में गया था। उसके साथ एक हिंदू युवती भी थी। दोनों होटल के कमरे में पहुंचे और आपस में बातचीत करने लगे। रात करीब 11 बजे दोनों में रिश्ते को लेकर गंभीर चर्चा शुरू हुई।
युवती ने रिश्ता तोड़ने की बात कही तो दोनों में झगड़ा हुआ: शिकायत के अनुसार, इसी दौरान युवती ने नजीर से साफ शब्दों में कह दिया कि वह अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती और यह उनकी आखिरी मुलाकात है। यह बात सुनकर नजीर काफी नाराज हो गया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हाथापाई तक की नौबत आ गई। दोनों में काफी देर तक झगड़ा चलता रहा।
युवती चली गई तो नजीर ने सुसाइड कर लिया: शिकायत के अनुसार, रात करीब 12 बजे के आसपास झगड़े के बाद युवती वहां से चली गई, जबकि नजीर होटल के कमरे में ही रुक गया। जल्दबाजी में युवती की सूट की चुन्नी कमरे में ही छूट गई थी। इसके बाद नजीर ने उसी चुन्नी से पंखे के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला!