logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के तत्वाधान में पत्रकारों का समीक्षा बैठक

BREAKING | चन्दौली में पत्रकारों के सम्मान पर हमला!
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का बड़ा ऐलान
जनपद चन्दौली | दिनांक 06/05/2026
पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
आज आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश सचिव श्री पंकज सिंह, श्री ओम प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री नागेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्री मनीष द्विवेदी, मुख्य जिला उपाध्यक्ष श्री शेख टीपू सुल्तान, जिला उपाध्यक्ष श्री संतदयाल यादव, श्री हिमांशु तिवारी, जिला महासचिव श्री दिलीप कुमार, जिला सचिव श्री नवीन कुमार यादव, श्री मनमोहन कुमार, मीडिया प्रभारी श्री रवि कुमार, जिला प्रभारी श्री नरेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
मामला गरमाया:
02/05/2026 को अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा चौकी इंचार्ज द्वारा पत्रकार के साथ अभद्रता और बदसलूकी को आयोग ने लोकतंत्र पर हमला करार दिया है।
एक्शन मोड में संगठन
प्रदेश सचिव श्री पंकज सिंह ने तुरंत एसपी से बात कर
दोषी चौकी इंचार्ज पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
पुलिस प्रशासन को सीधी चेतावनी दी
एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
अल्टीमेटम जारी:
अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो
सड़क से लेकर सिस्टम तक घेराव होगा
जिले से लेकर प्रदेश तक बड़ा आंदोलन होगा
संकल्प:
पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए
हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी
संगठन को और मजबूत किया जाएगा

7
680 views

Comment