सीतापुर: CHC सांडा में डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप
सीतापुर: जिले के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडा में तैनात डॉक्टर सुनील पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। वायरल हुए एक वीडियो में पीड़ित व्यक्ति ने यह दावा किया कि डॉक्टर बिना रिश्वत के मेडिकल रिपोर्ट सही दर्ज नहीं कर रहे थे। डॉक्टर ने स्पष्ट कहा कि 10 हजार रुपये नहीं दिए तो रिपोर्ट गलत बन जाएगी।
इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन वीडियो की जांच कर उचित कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।