logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रतिया में कपड़ों की दुकान से 6.22 किलो चूरा पोस्त बरामद

रतिया: मेन बाजार स्थित 'सरदारी क्लैक्शन' कपड़ों की दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर 6 किलो 220 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान निशान सिंह निवासी कंवलगढ़, तहसील रतिया, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुकान में नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है।

थाना शहर रतिया की प्रभारी निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान सूचना पर दुकान पर पहुंची और दुकान के काउंटर पर खड़े युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान छत पर एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसमें नशीला पदार्थ था। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

0
15 views

Comment