logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झाँसी रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी की सघन चेकिंग अभियान

झाँसी: पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झाँसी द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच भी की जा रही है।

पुलिस कर्मियों द्वारा पैदल गश्त भी लगातार जारी है ताकि रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। जीआरपी अधिकारियों ने कहा है कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

5
288 views

Comment