पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा ना देने के बयान पर माहौल गर्म हो गया है...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा ना देने के बयान पर माहौल गर्म हो गया है. इस मुद्दे पर जहां भाजपा के नेता हमलावर हैं, वहीं अब वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने भी तीखी टिप्पणी कर दी है. जेठमलानी ने कहा कि ममता बनर्जी का बर्ताव माफ करने लायक नहीं है.उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक चुनौती है. क्योंकि एक बार चुनाव आयोग द्वारा चुनाव को प्रमाणित कर दिए जाने के बाद, मुख्यमंत्री अब मुख्यमंत्री नहीं रह जातीं. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर वह इस्तीफ नहीं देतीं तो उन्हें लात मारकर हटाओ.