लखनऊ: डिप्टी सीएम से कानपुर प्रेस क्लब ने पत्रकार कल्याण बोर्ड और सुरक्षा कानून की मांग की
लखनऊ: कानपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने बुधवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं को उठाया। इस दौरान पत्रकारों के हित में कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने पर चर्चा की गई। प्रेस क्लब ने पत्रकार कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और सूचना विभाग के अधिकारियों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। यह बोर्ड पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए नीतियां बनाएगा। प्रेस क्लब ने पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू करने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मुलाकात में प्रेस क्लब के महामंत्री शैलेश अवस्थी, उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री शिवराज साहू और रजत राजपूत मौजूद थे।
रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर उत्तर प्रदेश