बिहार में क्षतिग्रस्त पुल पर दो से चार दिनों में आवागमन बहाल
बिहार : क्षतिग्रस्त हुए पुल को लेकर प्रशासन और तकनीकी टीमों ने आम जनता को राहत देते हुए अगले दो से चार दिनों के भीतर आवागमन बहाल करने का लक्ष्य रखा है। बिहार पुल निर्माण निगम और रक्षा मंत्रालय के अधीन जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) के अधिकारी आलोक भौमिक और विपिन कुमार चंद ने ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण के बाद मास्टर प्लान साझा किया है।
मास्टर प्लान के अनुसार टूटे हुए हिस्से पर स्टील प्लेट्स के माध्यम से अस्थायी फैब्रिकेटेड रास्ता तैयार किया जा रहा है। युद्ध स्तर पर चल रहे कार्य से यात्रियों को लंबे जाम और वैकल्पिक मार्गों की दूरी से छुटकारा मिलेगा, जिससे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पुनः सुचारु यातायात सुनिश्चित किया जा सकेगा।