logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दर्दनाक हादसा: अंबेडकर नगर ने खोया जनसेवा का एक समर्पित चेहरा

विगत दिनों जनपद अंबेडकर नगर के पुंथल चौराहे (निकट टांडा) पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हृदयविदारक दुर्घटना में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामकुमार पाल जी का असमय निधन हो गया, जबकि उनके साथ मौजूद कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री द्विजेंद्र नारायण शुक्ला जी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार निरंतर जारी है।
दिनांक 6 मई 2026 को जिले के लोकप्रिय समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता श्री योगेंद्र नाथ त्रिपाठी जी शुक्ला जी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना, हौसला बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इसके उपरांत श्री त्रिपाठी जी, जहांगीरगंज नगर पंचायत के वरिष्ठ सभासद बाल गोविंद त्रिपाठी के साथ स्वर्गीय रामकुमार पाल जी के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान वहां उपस्थित पूर्व मंत्री एवं वर्तमान कटहरी विधायक धर्मराज निषाद (भाजपा), समाजसेवी जितेंद्र बहादुर सिंह तथा कक्कू पांडे जी से भी उनकी मुलाकात हुई।
परिवार से संवेदना व्यक्त करने के पश्चात श्री त्रिपाठी जी स्वर्गीय रामकुमार पाल जी की आयोजित शोकसभा में शामिल हुए, जहां उन्हें नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*
रामकुमार पाल जी का सम्पूर्ण जीवन न्याय, समाजसेवा और जनहित के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत उदाहरण रहा। उनका यूं अचानक चले जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।

0
0 views

Comment