logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरसींवा पुलिस ने अवैध शराब के आरोपियों को गिरफ्तार किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़: थाना सरसींवा पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ 06.05.2026 को मुखबीर की सूचना पर छिरचुआं और बिलासपुर में छापेमारी की। इस दौरान मीना पति भागीरति गोंड, भमिनी बनज पति लीलाराम बनज, मोहन गोंड, श्रवण गोंड, अघोरी डहरिया सहित फरार भागीरति गोंड के खिलाफ कुल चार प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 270.7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और निर्माण सामग्री बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 56,300 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत विधिवत कार्यवाही की और शराब कोचियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

27
1308 views

Comment