logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाराबंकी में बुजुर्ग पर हमले का आरोपी गिरफ्तारः पुरानी रंजिश में ईंट और धारदार हथियार से किया था वार

विशुन कुमार संवादाता

बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को गोवा मंझारा गांव में हुआ था।

पीड़ित समर सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मई 2026 की सुबह करीब 5 बजे उनके पिता हरी प्रसाद (60 वर्ष) गांव के ओमकार के खेत में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के संदीप पुत्र राजेंद्र चौहान ने उन पर हमला कर दिया।

संदीप ने पहले ईंट से हरी प्रसाद के सिर पर वार किया, जिससे वे वहीं गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके कई दांत भी टूट गए।

हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल हरी प्रसाद को तुरंत लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।
समर सिंह ने मोहम्मदपुर खाला थाने में संदीप के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

13
622 views

Comment