दरभंगा पुलिस को मिला अल्टीमेटम! लोक अदालत को लेकर बड़ी बैठक।"
दरभंगा में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा नोटिस तामिला की सुस्त रफ्तार को गति देना रहा।
दरभंगा व्यवहार न्यायालय (DLSA) कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार की सचिव ने की। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित जितने भी नोटिस थानों को भेजे गए हैं, उनका शत-प्रतिशत तामिला (Delivery) सुनिश्चित किया जाए।
आंकड़ों का गणित: इस बार लोक अदालत के लिए भारी संख्या में मामलों को चिन्हित किया गया है।
PDS वेंडर केस: लगभग 1,000 से अधिक, नोटिस भेजे जा चुके हैं।
बिजली विभाग: बिजली चोरी और बकाया से जुड़े 700 से ज्यादा मामलों पर सुनवाई होनी है।
ट्रैफिक और अन्य: इसके अलावा भारी संख्या में ट्रैफिक चालान और अन्य सुलहनीय वादों का निपटारा किया जाएगा। सचिव ने दो-टूक शब्दों में कहा कि नोटिस समय पर मिलने से ही पक्षकार अदालत पहुंच पाएंगे, इसलिए पुलिस इसमें कोई कोताही न बरते।
इस बैठक का सीधा उद्देश्य यह है कि आम जनता को कानूनी उलझनों से जल्द से जल्द राहत मिल सके और अधिक से अधिक मुकदमों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर हो। अब देखना यह होगा कि सचिव के इन कड़े निर्देशों के बाद धरातल पर नोटिस तामिला की प्रक्रिया कितनी तेज होती है।