भागलपुर: नवजात बच्ची को छोड़कर महिला फरार, परिवार ने पुलिस से मांगी मदद
भागलपुर: मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर में एक महिला ने अपनी मात्र 28 दिन की नवजात बच्ची को रोता-बिलखता छोड़कर घर से फरार हो गई है। पीड़ित पति पीयूष राज और ससुर डॉ. अशोक मोदी के अनुसार, महिला पहले भी कई बार घर छोड़ चुकी है और सामाजिक हस्तक्षेप व बॉन्ड भरवाने के बाद वापस आई थी।
इस बार महिला ने मासूम बच्ची को अपनाने और लौटने से साफ इनकार कर दिया है। परिजन बच्ची की नाजुक स्थिति और उसे माँ के दूध की आवश्यकता बताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सहायता नहीं मिली है। इस कारण आपसी कलह के बीच मासूम बच्ची का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।