logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, किसानों के मसीहा को किया याद

उरई (जालौन)। राष्ट्रीय लोक दल के तत्वावधान में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज बुधौलिया (पूर्व क्षेत्रीय महासचिव) एवं विशिष्ट अतिथि लियाक़त अली (क्षेत्रीय अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव सोनू ने की

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह किसानों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजनकर्ता अमित त्रिपाठी (आदर्श नगर) रहे, जबकि कार्यक्रम संयोजक अनिल दीक्षित और संजीव जाटव ने व्यवस्थाएं संभालीं

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मौन रखकर एवं पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

इस अवसर पर मोहसिन खान, सुभाष नागर, सुरेश, देवेंद्र पाल, डॉ. अजीम मंसूरी, फैजान खान, भगवान सिंह, रूचि नागर, पवन तोमर, पंकज शर्मा, अंकित कुलश्रेष्ठ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

45
2258 views

Comment