सुवासरा पुलिस ने कार सहित डोडाचुरा राजस्थान के माफिया को पकड़ा, की कार्यवाही
मंदसौर। जागरूक एसपी विनोद मीना के द्वारा एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल के निर्देशन मे उनि भारत कटारा चौकी प्रभारी रूनिजा द्वारा गठित टीम की मदद से ग्राम सेमलीकाकड़ गरोठ उज्जैन फोर लाईन के पास स्थित विद्युत ग्रीड के सामने से आरोपी राजेश कुमार पिता हरिराम उम्र 26 साल निवासी हनुमान नगर भोजासर थाना भोजासर जिला फलौदी राजस्थान के कब्जे वाली कार में 9 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 145 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से मोके पर ही जप्त शुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्रोत के संबंध मे पुछताछ करते आरोपी राजेश द्वारा उक्त डोडाचुरा अपने साथी अनिल पिता रामकिशन उर्फ रामलाल निवासी बरखेड़ा गंगासा थाना गरोठ से लेकर आना बताया जो थाना वापसी पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 132/26 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।