logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीबीएसई ने जारी किए कक्षा 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र अपने मूल विद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जो छात्र अपने विद्यालय से निकल चुके हैं, उन्हें भी अपने पुराने विद्यालय से ही प्रवेश पत्र जारी होंगे। परीक्षा में नियत केंद्रों पर ही जाना अनिवार्य है, जो प्रवेश पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा होगा।

छात्रों और अभिभावकों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचें। परीक्षा केंद्रों में 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहली परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी। सीबीएसई द्वारा पहली बार सेकंड बोर्ड परीक्षा लागू की गई है।

0
68 views

Comment