logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAC 12th Result 2026 - इंटर का रिजल्ट जारी, इस साल फिर बेटों से आगे रहीं झारखंड की बेटियां

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक तौर पर आज, 06 मई 2026 को प्रकाशित कर दिए हैं. खास बात यह है कि इस बार छात्र अपना स्कोर कार्ड सबसे पहले डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं.



झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस परीक्षा में कुल छात्र 85,104 उपस्थित हुए, जिनमें से 81,144 सफल रहे. छात्रों यानी लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.34% रहा. वहीं छात्राएं कुल 1,25,991 उपस्थित हुईं, जिनमें से 1,21,814 सफल रहीं. इनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.68% रहा.



डिजीलॉकर पर जारी हुआ रिजल्ट

झारखंड बोर्ड के अध्यक्ष के आदेशानुसार, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नतीजों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव कर दिया गया है. छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक के जरिए अपना रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते हैं:



आधिकारिक लिंक: results.digilocker.gov.इन



कैसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड?

सबसे पहले डिजीलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर जाएं.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के सेक्शन को चुनें.

अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.

आपका 'मार्कशीट' स्क्रीन पर होगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

2
350 views

Comment