खेरागढ़: सरकारी जमीन पर अवैध शराब ठेका संचालित मामले में आरोप
खेरागढ़, आगरा: खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम सलेहा नगर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि राजेश पुत्र हाकिम सिंह ने उक्त जमीन पर कब्जा कर वहां देसी शराब का ठेका संचालित किया है।
इस अवैध गतिविधि के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय लोगों तथा विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।