logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनभद्र: मानव तस्करी के आरोपी राहुल कुमार गिरफ्तार

सोनभद्र : रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी राहुल कुमार (28), निवासी अलीगढ़ को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी पर गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों में फरार चल रहा था।

पुलिस ने पहले अलीगढ़ में दबिश दी, इसके बाद मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी संभव हुई। पूछताछ में पता चला कि राहुल कुमार ने पीड़िता को 1.20 लाख रुपये में खरीदकर जबरन विवाह किया था और उसके बाद शारीरिक शोषण किया। पीड़िता गर्भवती होने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है और मानव तस्करी तथा पॉक्सो मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखी है।

1
59 views

Comment