करनाल में ट्रॉले ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया, दोनों की मौत
करनाल: मेरठ रोड पर एक सड़क हादसे में ट्रॉले ने बाइक सवार दंपती सुंदर लाल (55) और उनकी पत्नी नीलम (50) को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला बहुत तेज रफ्तार में था। महिला ट्राले के अगले टायर के नीचे आ गई जबकि पुरुष पिछले टायर के नीचे आया। शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे का कारण ट्रैफिक सिग्नल खराब होना है। मृतक दंपती ज्वैलरी शॉप से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है, जो हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट होकर वापस आया था।