logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई में गर्रा नदी पर पुल निर्माण का भूमि पूजन

हरदोई: राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने परियल गांव में गर्रा नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण स्थल का भूमि पूजन किया। उन्होंने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह पुल परियल घाट (शाहाबाद) से इटोरा (शाहजहाँपुर) के बीच 47 करोड़ 99 लाख 49 हजार रुपये की धनराशि से बनाया जाएगा।
पुल के निर्माण का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लि. द्वारा किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री लालाराम राजपूत, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, राजीव शुक्ला राजू, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लि. के अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर: यूनुश सिद्दीकी, हरदोई।

1
651 views

Comment