logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निवाड़ी में चंद्रशेखर आजाद स्मारक पर शिलालेख विवाद

निवाड़ी: ओरछा में क्रांतिवीर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी स्मारक, जो सातार तट पर स्थित है, का अनावरण तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था। स्मारक पर स्थापित शिलालेख को शासन द्वारा कुछ दिन पहले निकाल दिया गया, जिसके बाद कांग्रेस परिवार के साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया। तहसीलदार ओरछा ने शिला पट्टिका को दोबारा लगाया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद इसे पुनः हटा दिया गया।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कलेक्टर महोदया निवाड़ी को ज्ञापन सौंपकर शिलालेख को पुनः स्थापित करने की मांग की। कलेक्टर महोदया ने आश्वासन दिया कि तहसीलदार ओरछा को शिलालेख लगवाने का निर्देश दिया गया है। यदि शिलालेख पुनः नहीं लगाया गया तो कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान संगठन महासचिव एवं कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

5
597 views

Comment