एमएलए सोहन नायक का जन संवाद कार्यालय में स्वागत, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा
जन संवाद कार्यालय में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब विधायक सोहन नायक एवं प्रधान प्रतिनिधि गोपाल डागला का आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही जन संवाद प्रमुख सुमित सुथार व उनकी टीम सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गुरविंदर जाखड़, एडवोकेट मनोहर चुग, प्रेमजी सिहमार, जसवंत सिंह खिंडा, दर्शन सिंह बरार, साजन घोड़ेला, आशीष गोयल, रामप्रताप जाट, विनोद धानक, इंद्राज श्योरान और जगदीश टाक सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जन संवाद प्रमुख सुमित सुथार ने जिले से जुड़े मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिले की मांग को प्रमुखता से उठाने की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और सभी ने जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।