*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *06- अप्रैल - बुधवार*
*===============================*
*मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ममता बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी; भारतीयों पर ईरानी हमले से PM मोदी नाराज; कर्ज में डूबा पाकिस्तान बेच रहा शराब -*
*1* ममता बोलीं- मैं आजाद पंछी, शेर की तरह लड़ूंगी, इस्तीफा नहीं दूंगी, हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे; कोलकाता में BJP कार्यकर्ता की हत्या
*2* चुनाव नतीजों के अगले दिन ममता बोलीं-हारे नहीं, हराया गया, काउंटिंग के दौरान पेट पर लात मारी; SIR के बहाने लाखों नाम हटाए, 100 सीटें लूटीं
*3* पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद कई जगहों पर हिंसा और बवाल की खबरें सामने आई हैं। चुनाव आयोग ने हिंसा की इन घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य की पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बंगाल में कई टीएमसी दफ्तरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। कोलकाता के न्यू मार्केट में बुलडोजर से भीड़ ने की तोड़फोड़
*4* संयम रखें, टीएमसी जैसा व्यवहार न अपनाएं'; TMC दफ्तरों पर हमले के बीच केंद्रीय मंत्री की अपील,टीएमसी कार्यालयों पर कथित हमलों के बीच केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संयम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना चरित्र बनाए रखना चाहिए और रावण बनने से बचना चाहिए
*5* गन्ना किसानों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात; 2026-27 के लिए 365 रुपये प्रति क्विंटल तय किए दाम, कपास उत्पादकता बढ़ाने के लिए 5,659 करोड़ रूपए के मिशन को भी मंजूरी
*6* बंगाल फतह कर BJP ने रचा इतिहास: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई; जीत को बताया ऐतिहासिक जनादेश
*7* असम-बंगाल में कांग्रेस के 21 में से 20 विधायक मुस्लिम, AIUDF बोली- कांग्रेस 'मुस्लिम लीग' बनी; भाजपा ने किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया था
*8* तमिलनाडु में सरकार गठन की कवायद तेज, TVK ने कांग्रेस से किया संपर्क, आज राज्यपाल से मिलेंगे विजय
*9* थलापति विजय का CM बनना तय, बस 11 सीढ़ी दूर, कांग्रेस के 5 विधायक तैयार, 6 के लिए तोड़ सकते हैं AIADMK
*10* एस-400 के 5 नए स्क्वॉड्रन खरीदने की तैयारी, 1 स्क्वॉड्रन में 8 लॉन्चर व हर लॉन्चर में 4 मिसाइल, एक लाख करोड़ रुपए का सौदा
*11* अप्रैल में रसोई गैस की डिमांड 16% घटी, जेट फ्यूल की मांग भी कम हुई, अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग का असर
*12* इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 पैसेंजर घायल, बैग में रखा था; हैदराबाद से चंडीगढ़ आए सभी 198 यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला
*13* बिड़ला बने वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन, सरकार ने AGR बकाया 27% कम किया; अब 64,046 करोड़ देना होगा
*14* ट्रम्प बोले- 8-9 साल और राष्ट्रपति रहूंगा, सुनकर लोग हंसने लगे तो कहा- मैं मजाक नहीं कर रहा, अभी बहुत काम करना बाकी है
*15* दावा- अमेरिकी विमान कतर के एयरस्पेस से लापता, इमरजेंसी सिग्नल देकर रडार से गायब हुआ; ईरानी एजेंसी बोली- हमारा कोई रोल नहीं
*16* कर्ज से परेशान पाकिस्तान ने शराब एक्सपोर्ट शुरू किया, गैर मुस्लिम देशों को सप्लाई, 50 साल पहले इस्लाम का हवाला देकर बैन किया था
*17* IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन ने नाबाद अर्धशतक लगाया, कार्तिक ने 41 रन बनाए, नूर को 2 विकेट
*18* वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हैदराबाद हाउस में बैठक की और फिर एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। दोनों देशों के बीच 13 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं
*19* इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पिछले साल जब भारत से पवित्र बौद्ध अवशेष वियतनाम भेजे गए, तो डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने उनके दर्शन किए थे। हम चंपा संभ्यता की पांडुलिपियों को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखेंगे और इस अमूल्य विरासत को आने वाली पीड़ियों के लिए सुरक्षित रखेंगे।
*20* प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे भारत में राष्ट्रपति तो लाम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और कई व्यापारिक दिग्गजों के साथ उनका भारत दौरा स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि वह भारत-वियतनाम संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं।
*21* बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार की शपथ, ममता-अभिषेक की सुरक्षा हटाई; विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया, कांग्रेस का समर्थन
*22* चुनाव बाद बंगाल में बवाल: मूर्तियां टूटीं, दफ्तर जले और दो कार्यकर्ताओं की मौत; संदेशखाली में CRPF जवान घायल
*23* बंगाल में हिंसा पर पुलिस का एक्शन, 80 लोग गिरफ्तार; बिना इजाजत जुलूस पर रोक
*24* गुंडों पर लगाम कसेंगे, विजय जुलूस नहीं होगा; शुभेंदु अधिकारी के सरकार गठन से पहले बड़े ऐलान
*25* यह पीठ में छुरा घोंपने जैसा': विजय का समर्थन करने के लिए कांग्रेस पर भड़की द्रमुक, कहा- ऐसे ये खत्म हो जाएंगे
*27* 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता', राहुल बोले- निष्पक्ष चुनाव हुए तो 140 सीटें भी नहीं जीतेंगे
*28* पंजाब में मंगलवार रात को जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर जबरदस्त धमाके हुए है। तीन घंटे के अंतराल पर हुए धमाकों से पुलिस प्रशासन में खलबली मची हुई है। वहीं लोगों में दहशत है।पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है, लेकिन अब मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम भी पंजाब पहुंच रही है।
*29* पंजाब में आर्मी कैंप-BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, DGP बोले- PAK का हाथ, CM ने कहा- BJP ने कराए; चंडीगढ़ में भी हाई अलर्ट
*30* वंदे मातरम गीत को राष्ट्रगान जैसा दर्जा, कैबिनेट की मंजूरी, अपमान करने या गायन में बाधा डालने पर सजा-जुर्माना; जन-गण-मन से पहले गाया जाएगा
*31* सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 37 होगी, कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, संसद के अगले सत्र में बिल पेश होगा
*32* सरकार बदलते ही ममता राज में रुकी रेल परियोजनाएं फिर पकड़ेगी रफ्तार? रेलवे ने शुरू कर कीं तैयारियां
*33* होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला, कई कर्मचारी घायल; अमेरिका ने जहाजों को सुरक्षित निकालने वाला ऑपरेशन बंद किया
*34* छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हाईवे डूबा, घरों में पानी, यूपी के गाजियाबाद में ओले गिरे, MP-बिहार में बारिश; राजस्थान में तापमान 40C से नीचे
*35* अगले हफ्ते फिर लौटेगा आंधी-तूफान, दर्जन भर राज्यों में तो झमाझम बरसेंगे बदरा; दिल्ली-NCR से बिहार तक IMD का गुड न्यूज
*36* IPL में आज पंजाब Vs हैदराबाद, हिसाब बराबर करने उतरेंगे सनराइजर्स, अभिषेक टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन सकते हैं
*37* सेंसेक्स 941 अंक चढ़कर 77,959 के स्तर पर बंद, निफ्टी भी 298 अंक चढ़ा, फार्मा और सरकारी बैंकिंग शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े
*==============================*