रांची में बैसाखी मेले का भव्य आयोजन 10 मई को
रांची: 10 मई 2026 को रांची के पी पी कम्पाउंड में स्थित गुरु नानक स्कूल में बैसाखी मेले का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस मेले में पंजाब के गांवों की याद दिलाने वाले रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विभिन्न प्रकार से सुसज्जित दुकानें अपने रंगों से माहौल को जीवंत बनाएंगी।
मंच पर जबरदस्त ढोल की परफॉर्मेंस होगी जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगी। इसके अतिरिक्त, हर टिकट पर लक्की ड्रा का आयोजन किया जाएगा और मेले में सभी के लिए गिद्दा, भंगड़ा जैसे पारंपरिक नृत्य और कई मनोरंजक खेल भी होंगे। मेले का उद्देश्य सांस्कृतिक उत्सव को बढ़ावा देना और सभी को आनंदित करना है।